उद्घाटन के पूर्व ही क्षतिग्रस्त होने लगा पुल फोटो नंबर- 14 ध्वस्त पुल व दिखाई दे रहा छड़. बोखड़ा. प्रखंड अंतर्गत मेहिसौथा-सांभर मुख्य पथ में करोड़ों की लागत से पुल का निर्माण कराया गया है. खनुआ घाट पर बने इस पुल का काम दो माह पूर्व पूरा हुआ है. उद्घाटन भी नहीं हुआ कि पुल क्षतिग्रस्त होने लगा है. इसे ले लोग पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे हैं. महिसौथा के गुड्डू यादव, बालक राम, रामानेक राम, पंसस फिरोज खां, उमेश सहनी, सृष्टि सहनी, सोगारथ सहनी व सतेर के कामेश्वर पटेल ने बताया कि पुल का क्षतिग्रस्त होना इसका प्रमाण है कि गुणवत्ता से समझौता किया गया है. जांच होने पर सब कुछ खुल कर सामने आ जायेगा. शीघ्र जांच कर मरम्मत नहीं करायी गयी तो संभव है कि इस पुल पर कभी बड़ी दुर्घटना हो सकी है. लोगों का कहना था कि पुल निर्माण की यह पहली योजना है, जिससे संबंधित कार्य स्थल पर कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है. इस कारण यह पता नहीं चल पर रहा है कि पुल के निर्माण पर कितनी लागत आयी है और पुल की लंबाई और चौड़ाई कितनी होगी. बोर्ड नहीं होने से और तरह-तरह के सवाल उत्पन्न हो रहे हैं. विभागीय अभियंता अवगत रहने के बावजूद न तो क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत करा रहे हैं और न हीं कार्य स्थल पर बोर्ड लगवा रहे हैं. इस बाबत आरडब्ल्यूडी के कनीय अभियंता ने बताया कि इस संबंध में कार्यपालक अभियंता हीं कोई जानकारी दे सकते हैं. उक्त अभियंता ने अपना नाम नहीं बताया.
उद्घाटन के पूर्व ही क्षतग्रिस्त होने लगा पुल
उद्घाटन के पूर्व ही क्षतिग्रस्त होने लगा पुल फोटो नंबर- 14 ध्वस्त पुल व दिखाई दे रहा छड़. बोखड़ा. प्रखंड अंतर्गत मेहिसौथा-सांभर मुख्य पथ में करोड़ों की लागत से पुल का निर्माण कराया गया है. खनुआ घाट पर बने इस पुल का काम दो माह पूर्व पूरा हुआ है. उद्घाटन भी नहीं हुआ कि पुल […]
