अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार सोनबरसा. स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की रात मधेसरा गांव में छापेमारी कर आठ कार्टन देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष फूल देव चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी है. गश्ती के क्रम में जब पुलिस टीम लालबाबू सिंह के किराना दुकान के पास पहुंचा तो देखा कि लोग शराब पीकर हो-हंगामा कर रहे हैं. पुलिस को देख कर कारोबारी भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. लालबाबू सिंह किराना दुकान की आड़ में उक्त अवैध धंधा करता था. उसकी दुकान से आठ कार्टन देसी शराब जब्त किया गया है. छापेमारी दल में अनि संजीव कुमार, शंकर राम सैप बल के साथ शामिल थे.
अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार सोनबरसा. स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की रात मधेसरा गांव में छापेमारी कर आठ कार्टन देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष फूल देव चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी है. गश्ती […]
