दुर्गा पूजा को ले शहर के विभन्नि स्थानों पर लगेगा बैरिकेट

सीतामढ़ी :नगर परिषद कार्यालय परिसर में गुरुवार को सदर एसडीओ संजय कृष्ण की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की एक बैठक हुयी. मौके पर डीटीओ चंदन चौहान, कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कुमार, इंस्पेक्टर गोरख राम, नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रामाशीष कामती, सब इंस्पेक्टर राकेश गोसाई, मेहसौल ओपी प्रभारी सैफ अहमद खां, नप सभापति सुवंश राय, उप सभापति […]

सीतामढ़ी :नगर परिषद कार्यालय परिसर में गुरुवार को सदर एसडीओ संजय कृष्ण की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की एक बैठक हुयी.

मौके पर डीटीओ चंदन चौहान, कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कुमार, इंस्पेक्टर गोरख राम, नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रामाशीष कामती, सब इंस्पेक्टर राकेश गोसाई, मेहसौल ओपी प्रभारी सैफ अहमद खां, नप सभापति सुवंश राय, उप सभापति मो इरशाद अहमद, वार्ड पार्षद सरिता देवी, मधु मस्करा, अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू के अलावा विभिन्न वार्डो के पार्षद मौजूद थे. बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया.

गोशाला, अंबेडकर चौक के समीप, रीगा बस स्टैंड, पासवान चौक, बड़ी बाजार, आजाद चौक, भवदेवपुर गोलंबर व डुमरा काली मंदिर के समीप बैरिकेट लगाने का निर्णय लिया गया. ताकि शहर के अंदर बड़े वाहनों को आने से रोका जा सके. साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान शहर में आने वाली भीड़ को काबू में रखा जा सके. बैरिकेट ठीक दशमी के दिन हटवाने का निर्णय लिया गया,

ताकि मोहर्रम के दौरान निकलने वाला ताजिया मिलान जुलूस को निकलने में कोई परेशानी न हो. शहर में आने-जाने वाले टेंपो चालकों को ड्रेस कोड मुहैया कराने का भी निर्णय लिया गया. बताया गया कि टेंपो चालकों को दो तरह का ड्रेस उपलब्ध कराने पर विचार- विमर्श चल रहा है. टेम्पो चालकों को शहर के अंदर आने-जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लाइसेंस भी दिया जाएगा.

सदर एसडीओ श्री कृष्ण ने बताया कि सिनेमा रोड स्थित गुदरी बाजार से बसुश्री चौक तक पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. ताकि शराब बंदी पर पूरी तरह काबू रखा जा सके व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसा जा सके. वार्ड पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में विधि-व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >