बेलसंड : प्रखंड के मध्य विद्यालय, सौली के परिसर में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान मतदाताओं को मतदान का करने का प्रशिक्षण दिया गया.
साथ ही मतदान के महत्व व अधिकार से अवगत कराया गया. बताया गया कि किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं करने पर नोटा बटन का प्रयोग करें, पर वोट डाले जरूर.
मौके पर शिक्षक विश्वनाथ रजक, शत्रुघ्न साह, संजीव कुमार, शिव शंकर कुमार, बीसीओ अमृतेश कुमार सोलंकी, आंगनबाड़ी सेविका चंचला वर्मा व पार्वती कुमारी, सहायिका मिथिलेश देवी, आशा मीना देवी व पुष्पा देवी समेत वार्ड दो व तीन के दर्जनों मतदाता मौजूद थे.
