उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं देने वाले प्राचार्य पर होगी गबन की प्राथमिकी

उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं देने वाले प्राचार्य पर होगी गबन की प्राथमिकी शिवहर. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा सह सर्वशिक्षा अभियान मोहन ठाकुर ने कहा कि डेस्क बेंच के राशि संबंधी उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं जमा करने के मामले में प्रधान शिक्षक के विरूद्ध राशि गबन की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इस संबंध में विभाग द्वारा पत्र […]

उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं देने वाले प्राचार्य पर होगी गबन की प्राथमिकी शिवहर. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा सह सर्वशिक्षा अभियान मोहन ठाकुर ने कहा कि डेस्क बेंच के राशि संबंधी उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं जमा करने के मामले में प्रधान शिक्षक के विरूद्ध राशि गबन की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इस संबंध में विभाग द्वारा पत्र भी निर्गत किया गया है. जानकारी के अनुसार वर्ष 2014-15 में राज्य सरकार के मद् से सभी मध्य विद्यालय को डेस्क बेंच क्रय के लिए राशि उपलब्ध कराया गया था. जिसका क्रय कर उपयोगिता प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया गया था. डीपीओ द्वारा पुन: पत्र जारी कर 25 जुलाई तक अनिवार्य रूप से उपयोगिता प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया गया था. लेकिन अभी तक कई विद्यालयों द्वारा उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं जमा किया गया है. इधर राज्य परियोजना निदेशक ने 25 अक्टूबर तक उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं जमा करने वाले या फिर खर्च नहीं होने के स्थिति में राशि नहीं वापस करने वाले प्रधान शिक्षक विद्यालय शिक्षा समिति के विरूद्ध गबन की प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.कलाम की जयंती मनायीशिवहर. वैज्ञानिक सह पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मध्य विद्यालय भेरहां में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिभूषण चतुर्वेदी ने की. कार्यक्रम में युगल किशोर मिश्र, साहेब चौबे, विजेंद्र चौबे, पूर्व सरपंच जयप्रकाश राय, कंचन प्रसाद,गगन साह,नवाब राय समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >