सीने पर की कलश स्थापन

सीने पर की कलश स्थापन फोटो नंबर- 3 सीना पर कलश स्थापित किये रामपरी सुप्पी. प्रखंड के गम्हरिया गांव की रामपरी देवी सीने पर कलश स्थापन की है. गांव में वैष्णव देवी मंदिर परिसर में हर वर्ष प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जाती है. रामपरी देवी को दो पुत्र है. छोटा पुत्र […]

सीने पर की कलश स्थापन फोटो नंबर- 3 सीना पर कलश स्थापित किये रामपरी सुप्पी. प्रखंड के गम्हरिया गांव की रामपरी देवी सीने पर कलश स्थापन की है. गांव में वैष्णव देवी मंदिर परिसर में हर वर्ष प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जाती है. रामपरी देवी को दो पुत्र है. छोटा पुत्र प्रभु राम जम्मू कश्मीर में काम करता है. पांच-छह माह पूर्व जम्मू कश्मीर में भीषण बाढ़ आयी थी. इसे लेकर रामपरी बेचैन रहने लगी. जब उसे कोई उपाय नहीं सूझा तो वह मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंची. वहां पर मन्नत मांगी कि अगर उसका पुत्र सही सलामत होगा तो वह दुर्गा पूजा के दौरान अपने सीने पर कलश स्थापित करेंगी. मां वैष्णो देवी मंदिर से लौटने के ठीक एक घंटा बाद ही जम्मू कश्मीर से प्रभु राम ने फोन कर मां को बताया कि वह पूरी तरह ठीक-ठाक है. रामपरी को पुत्र की आवाज सुन खुशी का ठिकाना न रहा. जब प्रभु ने यह बताया कि बाढ़ में उसे एक खरोंच तक नहीं आयी है तब रामपरी ने माना कि यह सब मां वैष्णो देवी व मां दुर्गा की ही कृपा से हो पायी है. पुत्र की सलामती की खबर मिलने के बाद अपने संकल्प के अनुसार रामपरी कलश स्थापित की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >