वोट बहष्किार के नर्णिय पर वोयना के वोटर अड़े

वोट बहिष्कार के निर्णय पर वोयना के वोटर अड़े सीतामढ़ी. रून्नीसैदपुर प्रखंड के वोयना गांव के वोटर मतदान का बहिष्कार करने के निर्णय पर अब भी अड़े हुए हैं. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने वोटरों के मान जाने की बात कही है, जबकि वोटर शिकायतों का निदान नहीं होने पर वोटिंग नहीं करने की बात […]

वोट बहिष्कार के निर्णय पर वोयना के वोटर अड़े सीतामढ़ी. रून्नीसैदपुर प्रखंड के वोयना गांव के वोटर मतदान का बहिष्कार करने के निर्णय पर अब भी अड़े हुए हैं. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने वोटरों के मान जाने की बात कही है, जबकि वोटर शिकायतों का निदान नहीं होने पर वोटिंग नहीं करने की बात कह रहे हैं. वोटरों ने प्रशासन के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि बूथ से संबंधित शिकायतों का निदान चुनाव बाद कर दिया जायेगा. बता दें कि अब यह मामला चुनाव आयोग दिल्ली, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पटना व प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है. क्या है पूरा मामला ग्रामीण राधेश्याम सिंह ने बताया कि उनके गांव का नाम वोयना है, जिसे बदल कर प्रशासन द्वारा सुमहौती उर्फ अकबरपुर कर दिया गया था, जबकि इस नाम का कोई गांव हीं नहीं है. शिकायत पर इसमें सुधार कर दिया गया है. वोयना राजस्व ग्राम है, जिसका हलका नंबर-07 है, जबकि चुनाव से संबंधित कागजात में हल्का नंबर 03 उल्लेख है. श्री सिंह कहते हैं कि गौस नगर का हल्का नंबर 03 है. गांव के नाम में गड़बड़ी वरीय अधिकारियों से शिकायत की गयी है कि वोयना नाम से राजस्व ग्राम है, जबकि चुनावी कागजात में ‘हनुमाननगर वोयना’ कर दिया गया है. श्री सिंह कहते हैं कि बार-बार के आग्रह के बावजूद इसमें सुधार नहीं किया गया है. उनका कहना है कि हनुमाननगर के नाम से एक मात्र स्कूल है. इस गांव के लोगों का बिजली बिल समेत अन्य कागजात वोयना गांव के हीं पता पर आता है. यह बात प्रशासन समझने को तैयार नहीं है. मात्र 14 से लगा रहे चक्कर सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम सिंह ने बताया कि उक्त शिकायतों के निदान के लिए ग्रामीण मार्च 14 से हीं अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं. शिकायतों के निदान की दिशा में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. लोस चुनाव में प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि चुनाव बाद सब कुछ ठीक हो जायेगा, पर चुनाव बितने के बाद प्रशासन को कुछ भी याद नहीं रहा. पुन: वहीं बात कही जा रही है कि इस चुनाव के बाद शेष शिकायतों का निबटारा कर दिया जायेगा. बताया कि जिस स्कूल में बूथ है, उसका भी नाम गलत है. बीडीओ पर धमकी का आरोप वोयना के मनोज कुमार सिंह, विनीता देवी, पार्वती देवी, रामनरेश पासवान, दीपक कुमार सिंह, सीताराम शर्मा व रामनरेश सिंह समेत अन्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली को आवेदन भेज कर बीडीओ पर आवेदन वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. यह भी कहा है कि बीडीओ द्वारा वोटरों को तरह-तरह के मामले में जेल भेजने की भी बात कही जा रही है. ऐसे अधिकारी के रहते भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान संभव नहीं है. क्या कहते हैं बीडीओ बीडीओ नीरज आनंद ने बताया कि वोयना के लोग मान गये हैं, वोटिंग करेंगे. ग्रामीणों से कहा गया है कि चुनाव बाद सभी शिकायतों का निदान कर दिया जायेगा. बताया कि अब कोई सुधार या निदान संभव नहीं है. डीएम के स्तर से हीं सुधार के चैप्टर को क्लोज कर दिया गया है. वोटरों को धमकी देने के आरोप को निराधार बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >