वद्रिोही की हत्या में एक और प्राथमिकी

सीतामढ़ी : सिटीजन फोरम के महासचिव व स्वतंत्र पत्रकार अजय विद्रोही हत्या कांड की जांच कर रहे नगर थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने अब तक के अनुसंधान के आधार पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. यहां बता दें कि हत्या के इस मामले में यह दूसरी प्राथमिकी है. हत्या का कारण मठ की जमीन […]

सीतामढ़ी : सिटीजन फोरम के महासचिव व स्वतंत्र पत्रकार अजय विद्रोही हत्या कांड की जांच कर रहे नगर थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने अब तक के अनुसंधान के आधार पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है.

यहां बता दें कि हत्या के इस मामले में यह दूसरी प्राथमिकी है. हत्या का कारण मठ की जमीन प्राथमिकी में अनुसंधान कर्ता श्री कामती ने कहा है कि हत्या का कारण बरियारपुर मठ की जमीन है.

बरियारपुर स्थित अशोक सिंह के राइस मिल पर छापामारी कर पुलिस ने मठ की जमीन से संबंधित कागजात जब्त की थी. उस कागजात के आधार पर जिला निबंधन कार्यालय से निबंधित दस्तावेज जब्त किया गया. इसकी जांच में सामने आया कि मठ के महंत बालदेव दास की मृत्यु के बाद उनका शिष्य दुखिया दास महंत बना.

दुखिया के नाम पर मठ की 101 डिसमिल जमीन है. अशोक सिंह व जेएस ईंट उद्योग लिमिटेड के मालिक जय प्रकाश अग्रवाल ने फर्जी तरीके से प्रमोद बजाज को महंत दुखिया दास का पुत्र प्रमोद दास बना कर मठ की उक्त जमीन को अपने नाम पर 61 साल के लिए लीज करा लिया.

बता दें कि जय प्रकाश अग्रवाल बाजपट्टी प्रखंड के मधुबन बाजार का रहने वाला है. ढ़ाई करोड़ का ऋण स्वीकृत पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि अशोक व जय प्रकाश ने लीज के कागजात के आधार पर यूनियन बैंक की राजोपट्टी शाखा से ढ़ाई करोड़ का ऋण स्वीकृत कराने में सफल रहा. इसकी भनक अजय विद्रोही को लग गयी थी. विद्रोही ने मामले का खुलासा करने के लिए कानूनी कार्रवाई का सहारा लेने की बात कही थी.

प्राथमिकी में जय प्रकाश अग्रवाल, अशोक सिंह, रामजग प्रकाश, प्रमोद बजाज व जग्गा राउत को आरोपित किया गया है. रामजग, प्रमोद व जग्गा उक्त जमीन का लीज निबंधन के दौरान पहचान कर्ता बना था. बता दें कि हत्या के इस मामले में पुलिस पूर्व में अजय कुमार सिंह व लोकेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >