गोलीबारी मामले में तीन गिरफ्तार बैरगनिया. थाना क्षेत्र के मरपा ताहिर गांव में दुर्गा पूजा के रूट को लेकर विवाद के बाद गोली मारे जाने से घायल शेख जहीर आलम के बयान पर गांव के आठ लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें गांव के आठ लोगों को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में मोहन ठाकुर, लक्ष्मण मांझी एवं राकेश राय शामिल है. मालूम हो कि सोमवार की शाम कुछ लोगों ने शेख जहीर को उसके झोंपड़ी में जाकर गोली मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया था. मामले में सदर एसडीपीओ राजीव रंजन गांव में पहुंच कर शांति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष व बीएसएफ जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया. गांव में अगले आदेश तक पुलिस बल को तैनात किया गया है.
गोलीबारी मामले में तीन गिरफ्तार
गोलीबारी मामले में तीन गिरफ्तार बैरगनिया. थाना क्षेत्र के मरपा ताहिर गांव में दुर्गा पूजा के रूट को लेकर विवाद के बाद गोली मारे जाने से घायल शेख जहीर आलम के बयान पर गांव के आठ लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें गांव के आठ लोगों को आरोपित किया गया […]
