विकास करने का मौका दे : पंकज फोटो नंबर-29, समर्थन देने की अपील करते रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा व अन्य रून्नीसैदपुर. रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने मंगलवार को थुम्मा, धनुषी, बहिलवारा उर्फ गाढ़ा, रून्नीसैदपुर उत्तरी व अथरी पंचायत का दौरा किया. उन्होंने मतदाताओं से वोट देने की अपील की. कहा समाजसेवा की भावना से चुनाव लड़ रहा हूं. एक बार मौका दे कभी शिकायत का मौका नहीं दूंगा. मौके पर विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, मंडल भाजपा अध्यक्ष युगल किशोर गुप्ता, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष शंकर पासवान, हम के प्रखंड अध्यक्ष फगुनी मांझी, रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव के अलावा कैलास महतो, पूर्व मुखिया आलोक रंजन, विक्रम चंद्रवंशी व राजेंद्र साह समेत अन्य मौजूद थे. इधर पंकज को समर्थन देने को लेकर एनडीए नेता प्रमोद आनंद, नवीन सिंह, अरुण कुमार गुप्ता व कन्हाई सिंह ने विस क्षेत्र के टिकौली बघाड़ी, देवनाबुजुर्ग गांव का दौरा किया.
विकास करने का मौका दे : पंकज
विकास करने का मौका दे : पंकज फोटो नंबर-29, समर्थन देने की अपील करते रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा व अन्य रून्नीसैदपुर. रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने मंगलवार को थुम्मा, धनुषी, बहिलवारा उर्फ गाढ़ा, रून्नीसैदपुर उत्तरी व अथरी पंचायत का दौरा किया. उन्होंने मतदाताओं से वोट देने की अपील की. […]
