डीलर की मनमानी के खिलाफ किया सड़क जाम सीतामढ़ी. मेहसौल गोट के जन वितरण विक्रता जगन्नाथ साह की मनमानी के खिलाफ स्थानीय दर्जनों उपभोक्ताओं ने मंगलवार को सीतामढ़ी-पुपरी पथ को जाम कर बवाल काटा. सूचना पा कर मेहसौल ओपी प्रभारी सैफ अहमद खां व स्थानीय मुखिया पति सह पंसस मो आरिफ हुसैन मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद मामला को शांत कराया. मौके पर मौजूद उपभोक्ता मोइम पेंटर, साजरा खातून, आस मोहम्मद, मो सनाउल्लाह अंसारी, किरण देवी, उमा शंकर शर्मा, महादेव शर्मा व गणेश ठाकुर समेत अन्य ने डीलर पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर द्वारा कभी भी सही से राशन का वितरण नहीं किया जाता है. वितरण किया भी जाता है, तो 4 से 5 किलो अनाज कम दिया जाता है. कहा कि कुछ उपभोक्ताओं को राशन वितरण करने के बाद शेष उपभोक्ताओं को राशन खत्म हो जाने का हवाला दे कर लौटा दिया जाता है. अगले माह में जब उपभोक्ता राशन लेने जाता है, तो जबरन दो माह का राशन चढ़ा दिया जाता है. विरोध करने पर उपभोक्ताओं के साथ मारपीट की जाती है. बताया कि डीलर पूर्व में बरखास्त भी किया जा चुका है. उपभोक्ताओं ने डीलर को बरखास्त करने की मांग किया है.
डीलर की मनमानी के खिलाफ किया सड़क जाम
डीलर की मनमानी के खिलाफ किया सड़क जाम सीतामढ़ी. मेहसौल गोट के जन वितरण विक्रता जगन्नाथ साह की मनमानी के खिलाफ स्थानीय दर्जनों उपभोक्ताओं ने मंगलवार को सीतामढ़ी-पुपरी पथ को जाम कर बवाल काटा. सूचना पा कर मेहसौल ओपी प्रभारी सैफ अहमद खां व स्थानीय मुखिया पति सह पंसस मो आरिफ हुसैन मौके पर पहुंच […]
