शराब पी कर हंगामा किया तो खैर नहीं फोटो-25 बैठक में सदर एसडीओ, डीएसपी व अन्यशांति समिति की बैठक में डीएसपी ने की ताकीदकहा, अशांति पैदा करनेवालों पर होगी कार्रवाईशराब बिक्री को सख्ती के साथ रोकने का आश्वासनसीतामढ़ी. दुर्गापूजा एवं मुहर्रम को लेकर मंगलवार को डुमरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सदर एसडीओ संजय कृष्ण की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित पूजा समिति एवं ताजिया समिति के लोगों से शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी. एएसपी सह सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने कहा कि विधि-व्यवस्था के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. मेला के दौरान शराब पीकर हंगामा करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. अवैध शराब की बिक्री करनेवालों को भी बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में अप्रिय घटना होगी, वहां के पूजा समिति व ताजिया समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ संतोष कुमार, नगर पुलिस अंचल इंस्पेक्टर गोरख राम, थानाध्यक्ष छोटन कुमार, अनि औरंगजेब आलम, राजेंद्र साह, बिकाऊ राम, सअनि राम बहादुर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, नगर पंचायत उप सभापति गजेंद्र राय, पूर्व नंप सभापति शिव कुमार अग्रवाल, नगर पंचायत सभापति के प्रतिनिधि मोहन कुमार, मुखिया सरोज दास, रामजीत बैठा, मुखिया पति मोहन कुमार प्रियदर्शी, मुखिया बिकाऊ महतो, समाजसेवी अनिल कुमार यादव, सुशील कुमार यादव, श्रीनंद यादव, वार्ड सदस्य रंजीत कुमार, सोनू कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल थे.
शराब पी कर हंगामा किया तो खैर नहीं
शराब पी कर हंगामा किया तो खैर नहीं फोटो-25 बैठक में सदर एसडीओ, डीएसपी व अन्यशांति समिति की बैठक में डीएसपी ने की ताकीदकहा, अशांति पैदा करनेवालों पर होगी कार्रवाईशराब बिक्री को सख्ती के साथ रोकने का आश्वासनसीतामढ़ी. दुर्गापूजा एवं मुहर्रम को लेकर मंगलवार को डुमरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सदर एसडीओ […]
