कलश यात्रा के साथ हीं कलश स्थापन फोटो नंबर- 16 नेहाल पूजा समिति की कलश यात्रा, 17 बोखड़ा में कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं, 18 विधि-व्यवस्था को मुस्तैद थानाध्यक्ष ललन कुमार, 19 मेजरगंज की कलश यात्रा में शामिल कन्याएं, 20 बेलसंड में निकाली गयी कलश यात्रा, 21 पुपरी की कलश यात्रा में कन्याएं व अन्य मेजरगंज की कलश यात्रा में शामिल हुई 1151 कन्याएंं सीतामढ़ी. मंगलवार को शारदीय नवरात्र शुरू हो गया. प्रथम दिन पूजा स्थलों पर कलश स्थापन किया गया. इससे पूर्व विभिन्न पूजा समितियों की ओर से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं शामिल हुई. डुमरा: नेहाल दुर्गा पूजा समिति, आजाद चौक विश्वनाथपुर की ओर से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा में 251 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई. चंडीधाम, कैलाशपुरी के समीप लक्ष्मणा नदी से जल लेकर कन्याएं मध्य विद्यालय गीता भवन व महारानी स्थान होते हुए पूजा स्थल पर पहुंची. बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी थी. पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण गोप के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में सचिव अरविंद यादव व कोषाध्यक्ष मनोज राय, गौरी यादव, धर्मनाथ यादव, राकेश यादव, अमरजीत यादव, रामू यादव, सतीश यादव, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, दीपलाल, पिंटू यादव, राजू यादव व मन्ना यादव समेत अन्य शामिल हुए. बता दें कि आचार्य के रूप में शंभुनाथ झा व मुख्य यजमान विजय यादव हैं. बेलसंड. नवयुवक पूजा समिति बेलसंड व मधकौल द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा में 251 कन्याएं शामिल हुई. मारड़ घाट स्थित बागमती नदी से कलश लेकर कन्याएं पूजा स्थलों पर पहुंची. कलश यात्रा में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव उमेश झा, कोषाध्यक्ष मणी सिंह, राजकिशोर सिंह, विनोद सिंह, अरविंद कुमार व पंकज कुमार सिंह समेत अन्य शामिल हुए. मेजरगंज. प्रखंड मुख्यालय बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा समितियों द्वारा मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. बागमती नदी के ढ़ेंग घाट से जल लेकर कन्याएं पूजा स्थलों पर पहुंची. बताया गया है कि 24 पूजा स्थलों से निकली कलश शोभा यात्रा में 11051 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई. इसमें नव पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, श्रवण कुमार, सतीश, मां जगतारिणी पूजा समिति के अध्यक्ष गजाधर सिंह, चंदन रस्तोगी, धीरज हिसारिया व पवन कुमार समेत अन्य शामिल हुए. बोखड़ा. प्रखंड क्षेत्र में 10 स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. खड़का दुर्गा पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेमकांत झा व सचिव अविनाश झा के नेतृत्व में 651 कुवांरी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. बनौल पूजा समिति के अध्यक्ष सिकिंद्र यादव व सचिव संजय कुमार, चकौती पूजा समिति के सचिव चंद्रमोहन ठाकुर, महिसौथा के नंद कुमार यादव के नेतृत्व में निकाली गयी कलश शोभायात्रा में क्रमश: 551, 601 व 201 कन्याएं शामिल हुई. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए थानाध्यक्ष ललन कुमार व अवर निरीक्षक संजीत कुमार एवं अलाउद्दीन मुस्तैद थे. सोनबरसा. प्रखंड क्षेत्र में 29 स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. मंगलवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान बीडीओ कामिनी देवी, सीओ एसके दत्त व थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी दिन भर भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे. दुर्गा पूजा समिति, चांदनी चौक के अध्यक्ष जितेंद्र झा, दुर्गा पूजा समिति सोनबरसा चौक के अध्यक्ष कमलेश कुमार, दुर्गा पूजा समिति सोनबरसा बाजार के अध्यक्ष रतन कुमार गुप्ता, पूजा समिति ब्रह्म स्थान भुतही के राम सोगारथ सिंह, पूजा समिति दलकावा के शैलेंद्र कुमार व पूजा समिति पुरंदाहा रजवाड़ा के अजय कुमार के नेतृत्व में निकाली गयी कलश शोभा यात्रा में क्रमश: 501, 1001, 301, 501, 501 व 1101 कन्याएं शामिल हुई. इधर, महारानी दुर्गा पूजा समिति पटेल नगर के अध्यक्ष सह सरपंच हरिश्चंद्र राय के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 801 कन्याएं शामिल हुई. रून्नीसैदपुर. प्रखंड के अथरी गांव स्थित नव युवा दुर्गा पूजा समिति समिति के अध्यक्ष दुखहरण प्रसाद सिंह एवं सचिव सह पूर्व मुखिया अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकाली गयी कलश यात्रा में 651 कन्याओं ने भाग लिया. अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि नवरात्रा के अवसर पर भागवत एवं मानस मर्मज्ञ सुश्री जयंती शास्त्री द्वारा शाम 6:30 से 10:30 बजे तक मानस कथा वाचन किया जायेगा. अथरी पुस्तकालय में राम कथा सत्संग 22 अक्तूबर तक चलेगा. पूजा समिति के सदस्य मुकेश तिवारी, पंसस भूपेंद्र प्रसाद नारायण सिंह, सुधीर कुमार, पप्पू सिंह, ऋतुराज, सीताराम ठाकुर, ब्रजेश कुमार व जितेश सिंह आदि शांति व्यवस्था बनाये रखने में जुटे हुए थे. बाजपट्टी. प्रखंड में 29 स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. मां दुर्गा पूजा समिति मधुरापुर की ओर से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. अधवारा नदी के घाट से जल लेकर कन्याएं पूजा स्थल पर पहुंची. पुपरी : प्रखंड के आवापुर महारानी स्थान से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें 551 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. अधवारा नदी से कलश में जल लेकर कन्याएं पूजा स्थल पर पहुंची. इसमें राम एकबाल चौधरी, द्रोणभिषेक, बैद्यनाथ पाठक, शंकर पासवान, राकेश पाठक, दिनेश व संजय पासवान समेत अन्य शामिल हुए.
कलश यात्रा के साथ हीं कलश स्थापन
कलश यात्रा के साथ हीं कलश स्थापन फोटो नंबर- 16 नेहाल पूजा समिति की कलश यात्रा, 17 बोखड़ा में कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं, 18 विधि-व्यवस्था को मुस्तैद थानाध्यक्ष ललन कुमार, 19 मेजरगंज की कलश यात्रा में शामिल कन्याएं, 20 बेलसंड में निकाली गयी कलश यात्रा, 21 पुपरी की कलश यात्रा में कन्याएं व […]
