पेट्रोल पंप पर नेपाली वाहनों की लग रही कतार

सोनबरसा के एक पेट्रोल पंप पर वाहनों की भीड़नेपाल के मधेश इलाके में तमाम पेट्रोल पंप हैं बंदरसोइगैस की भारी किल्लत, जलावन की है मजबूरीडीजल के अभाव में भारी वाहन जहां तहां हैं खड़ासीतामढ़ी/सोनबरसा : नेपाल में जारी मधेश आंदोलन का असर जिले के सीमावर्ती इलाके के पेट्रोल पंपों पर साफ साफ दिख रहा है. […]

सोनबरसा के एक पेट्रोल पंप पर वाहनों की भीड़नेपाल के मधेश इलाके में तमाम पेट्रोल पंप हैं बंदरसोइगैस की भारी किल्लत, जलावन की है मजबूरीडीजल के अभाव में भारी वाहन जहां तहां हैं

खड़ासीतामढ़ी/सोनबरसा : नेपाल में जारी मधेश आंदोलन का असर जिले के सीमावर्ती इलाके के पेट्रोल पंपों पर साफ साफ दिख रहा है. नेपाल में पिछले एक पखवारा से जारी ईंधन संकट ने यह स्थिति पैदा कर दी है.

जिले से सटे नेपाल के रौतहट, सर्लाही, धनुषा एवं महोत्तरी में सभी पेट्रोल पंपों पर ताले लटके हैं. रसोइगैस के गोदाम भी कई दिनों से बंद है, जिससे गृहिणी की परेशानियां बढ़ी हुई है. डीजल के अभाव में भारी वाहन जहां तहां खड़े हो गये हैं.

कई संभ्रांत घरों के रसोइ में जलावन से खाना पकाने की मजबूरी हो गयी है. स्थानीय निवासियों ने प्रभात खबर को बताया कि धनवान लोग कालाबाजारी में गैस खरीद रहे हैं.

एक सिलेंडर की कीमत चार से पांच हजार बतायी जा रही है. पेट्रोल व डीजल के लिए भारतीय क्षेत्र की ओर रुख किया जा रहा है. बैरगनिया, सोनबरसा, सुरसंड, मेजरगंज, परिहार समेत अन्य जगहों पर नेपाली बाइक सवार पेट्रोल के लिए सुबह से हीं लाइन लगा रहे हैं. पेट्रोल पंप के खुलते हीं शाम होते होते पंप से तेल गायब हो जा रहा है. पेट्रोल पंप के संचालक भी आंदोलन से उपजी मजबूरी बता कर पल्ला झाड़ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >