मतदान को प्रेरित करने को रैली निकाली

सुरसंड : हुमेन ऐड फाउंडेशन के बैनर तले सोमवार को वोटरों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गयी. संस्था के अध्यक्ष नुरुल होदा के नेतृत्व में निकाली गयी रैली में शामिल लोग वोटरों को 1 नवंबर की तिथि की याद दिलाने के साथ ही उस दिन हर हाल में वोट करने के लिए बूथ […]

सुरसंड : हुमेन ऐड फाउंडेशन के बैनर तले सोमवार को वोटरों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गयी. संस्था के अध्यक्ष नुरुल होदा के नेतृत्व में निकाली गयी रैली में शामिल लोग वोटरों को 1 नवंबर की तिथि की याद दिलाने के साथ ही उस दिन हर हाल में वोट करने के लिए बूथ पर जाने को प्रेरित कर रहे थे. ‘

वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’ के नारे के साथ रैली डाकखाना रोड, मदरसा रोड, मुख्य बाजार व मुख्य चौक होते हुए थाना गेट पर समाप्त हुई. रैली में बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित, बीइओ रामसेवक राम, कार्यक्रम समन्वयक राम संजीवन भंडारी, गुलाम मुस्तफा, प्रो नागेंद्र राउत व प्रवीण कुमार समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >