प्रशिक्षित शिक्षकों की बैठक
सीतामढ़ : जिले के रून्नीसैदपुर प्रखंड के सभी पूर्व में प्रशिक्षित शिक्षकों की बैठक विनोद कुमार की अध्यक्षता में बीआरसी में आयोजित की गयी. जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जब तक वेतन विसंगतियों को दूर नही किया जाता है, तब तक सेवा पुस्तिका का संधारण एवं वेतन निर्धारण नही होगा.
सर्वसम्मति से सरकार के खिलाफ हाइकोर्ट में परिवाद दायर करने का निर्णय लिया गया. मौके पर रणधीर कुमार, ब्रजेश कुमार व श्यामशंकर झा समेत अन्य मौजूद थे.
