परिहार : बेला थाना परिसर में डीएम व एसपी की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुयी. वही प्रखंड मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में सदर डीएसपी राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुयी.
मौके पर चुनाव, दुर्गापूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्ण मनाने पर विचार विमर्श किया गया. दोनों समुदाय के लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि आपसी भाईचारे के रिश्ते को बनाये रख दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व मनाया जायेगा.
मौके पर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, अवर निरीक्षक प्रमोद सिंह, स्थानीय दिनेश साह, फैज अहमद, राम दरेश राय, इदरिश अंसारी व कृष्ण कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
