बीडीओ ने बूथों का किया भौतिक सत्यापन

बीडीओ ने बूथों का किया भौतिक सत्यापन सुप्पी. बीडीओ अंजना कुमारी ने शनिवार को बीआरसी के साथ ही बूथों वाले स्कूलों का जायजा लिया. बीआरसी में बीआरसीसी जगत कुमार सिंह से व्यवस्था की बाबत जानकारी ली. बीडीओ ने पाया कि कई शिक्षक बिना काम के यहां मजमा लगाये हुए हैं. शिक्षकों को फटकार लगायी और […]

बीडीओ ने बूथों का किया भौतिक सत्यापन सुप्पी. बीडीओ अंजना कुमारी ने शनिवार को बीआरसी के साथ ही बूथों वाले स्कूलों का जायजा लिया. बीआरसी में बीआरसीसी जगत कुमार सिंह से व्यवस्था की बाबत जानकारी ली. बीडीओ ने पाया कि कई शिक्षक बिना काम के यहां मजमा लगाये हुए हैं. शिक्षकों को फटकार लगायी और बीआरसी से जाने को कहा. वहां के बाद बीडीओ ने मध्य विद्यालय, बड़हरवा में स्थापित बूथ का जायजा लिया और प्रधान शिक्षक से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. मध्य विद्यालय, पकड़ी व प्राथमिक विद्यालय पकड़ी परसा के अलावा अन्य स्कूलों में बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया. बैठक से सचिव नदारद निरीक्षण करते हुए बीडीओ अंजना कुमारी पंचायत भवन, बड़हरवा पहुंची. वहां सरपंचों की बैठक चल रही थी. बीडीओ पंजी की मांग की. सरपंच द्वारा बताया गया कि कचहरी सचिव नहीं आते हैं. प्रखंड व जिला में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी. बीडीओ ने सचिव पर कार्रवाई करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >