जेपी की नीतियों से ही जनतंत्र की रक्षा : डॉ ब्रजेश 74 के लोग के तत्वावधान में जेपी जयंती मनीमांगे घूस मारो घुसा को व्यापक स्तर पर चलाने की वकालतसीतामढ़ी. गांधी-लोहिया-जयप्रकाश पखवारा के तहत 74 के लोग संगठन के तत्वावधान में रविवार को जेपी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. नगर स्थित लोहिया आश्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार सिंह ने की. जेपी की संपूर्ण क्रांति पर व्यापक प्रकाश डालते हुए 74 के आंदोलन के नेता डॉ ब्रजेश कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिवर्तन के लिए जेपी की विचारधारा पर नीतियां बना कर ही चलना होगा. उन्होंने कहा कि जेपी के अद्भुत नेतृत्व के कारण ही संसदीय जनतंत्र की रक्षा हो पायी. समाजसेवी एवं आंदोलन के अग्रणी नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह ने आंदोलन के एक सूत्र भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए ‘मांगे घूस मारो घुसा’ को व्यापक स्तर पर चलाने की वकालत की. युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वानवरीय अधिवक्ता ईश्वर चंद्र मिश्र ने संसदीय लोकतंत्र की निरंतर गिरावट पर चिंता प्रकट करते हुए युवा शक्ति को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. डॉ शशि रंजन ने बाजारवाद की हिंसक प्रकृति के खिलाफ आगाह किया. भाई रघुनाथ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोक उम्मीदवार खड़े करने की वकालत की. सीताराम सर्वहारा ने भी राजनीति के विकल्प में लोक नीति चलाने की जरूरत बतायी. संचालन 74 के लोग के संयोजक डॉ रमाशंकर प्रसाद ने की, धन्यवाद ज्ञापन रमेश कुमार ने किया. शहीद कार्यकर्ताओं की याद में सम्मेलनअरुण गोप के द्वारा पेश प्रस्ताव को सर्वसम्मत स्वीकृति मिली, जिसमें बैरगनिया में आंदोलन के दौरान शहीद हुए कार्यकर्ताओं की याद में अगले नवंबर माह में सम्मेलन किये जाने की बात है. मौके पर चौधरी कृष्णा सिंह, रामनरेश साह, सुरेंद्र पटेल, गौरी शंकर शास्त्री, लक्ष्मी प्रसाद सिंह, प्रो जितेंद्र कुमार वर्मा, सत्येंद्र सिंह कुशवाहा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
जेपी की नीतियों से ही जनतंत्र की रक्षा : डॉ ब्रजेश
जेपी की नीतियों से ही जनतंत्र की रक्षा : डॉ ब्रजेश 74 के लोग के तत्वावधान में जेपी जयंती मनीमांगे घूस मारो घुसा को व्यापक स्तर पर चलाने की वकालतसीतामढ़ी. गांधी-लोहिया-जयप्रकाश पखवारा के तहत 74 के लोग संगठन के तत्वावधान में रविवार को जेपी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. नगर स्थित लोहिया आश्रम में […]
