परिहार/रुन्नीसैदपुुर : स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड में बाइक रैली निकाली गयी, जिसमें करीब 350 बाइक सवार शामिल थे. रैली में आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक, विकास मित्र, रोजगार सेवक, आवास सहायक,मनरेगा कर्मी के अलावा प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी शामिल थे.
महिला कर्मी टेंपो पर सवार थी. रैली परिहार चौक, बराही, सिरसीया बाजार, जब्दी बेला, कन्हमा, मुजेलिया बाजार, जगदर, परवाहा चौक व सुतिहारा होते हुए करीब 70 किमी की दूरी तय कर लोगों को जागरुक करते हुए वापस लौट गयी.
रैली में बीडीओ निरंजन कुमार, बीएओ कामेश्वर प्रसाद सिंह, बीसीओ शिव कुमार, बीईओ विजय कुमार सिंह, एमओ आसिफ इकबाल, मनरेगा जेई रितेश कुमार व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकाश कुमार आदि लोग भी शामिल थे.
इधर रुन्नीसैदपुर प्रखंड की अथरी पंचायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी. बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका विभा सिन्हा के नेतृत्व में निकाली गयी रैली में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे, सेविका व सहायिकाओं ने जागरुकता संबंधित नारे लगाते हुए लोगों को आगामी 1 नवंबर को मतदान करने की अपील की. मौके पर नीलम सिन्हा, रूणा कुमारी व जयलस देवी समेत अन्य मौजूद थे.
