नेपाल में त्रासदी और पीएम कर रहे हैं विदेश भ्रमण : रघुवंश

सीतामढ़ी. पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि नेपाल का तराई क्षेत्र पिछले 55 दिनों से धधक रहा है. पड़ोस में कई मुल्क हैं, पर नेपाल की स्थिति कुछ अलग है. वहां के 22 जिला में 1.40 करोड़ मधेशी हैं जो नेपाल की आबादी की आधी है. समान अधिकार के लिए […]

सीतामढ़ी. पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि नेपाल का तराई क्षेत्र पिछले 55 दिनों से धधक रहा है. पड़ोस में कई मुल्क हैं, पर नेपाल की स्थिति कुछ अलग है. वहां के 22 जिला में 1.40 करोड़ मधेशी हैं जो नेपाल की आबादी की आधी है. समान अधिकार के लिए मधेशियों का आंदोलन जारी है.
सेना व पुलिस की फयारिंग में अब तक करीब 50 लोगों की जाने जा चुकी है. शनिवार को राजद प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के पूर्व डॉ सिंह ने जिला मुख्यालय से सटे बड़ी बाजार स्थित नगीना यादव के आवास पर नेपाल के मामले पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >