बीफ मामले में रघुवंश पर मुकदमासीतामढ़ी : ऋषि-मुनियों के बीफ खाने से संबंधित बयान देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह फंस गये है. उनके खिलाफ स्थानीय व्यवहार न्यायालय में एक मुकदमा किया गया है. रीगा विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सह अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने मुकदमें में कहा है कि डॉ सिंह के बयान से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. कोर्ट से धारा-156/3 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने का आग्रह किया गया है. –ऋषि-मुनियों का अपमानसीजेएम के न्यायालय में दायर मुकदमा में प्रत्याशी श्री सिंह ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सिंह 9 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन के दौरान कहा कि ऋषि व महर्षि भी बीफ खाते थे. वेदों में इसका उल्लेख है. ऐसी बात कह डॉ सिंह ने ऋषि-मुनियों का घोर अपमान किया है. ऋषि के तप व कर्म से हीं धरती माता, दुनिया के तमाम मनुष्य, जीव-जंतु व पशु-पक्षियों की रक्षा होती थी. इसका उल्लेख हिंदुओं के धर्म ग्रंथों में भी है. वेदों के हवाले से ऋषि-मुनियों पर यह आरोप लगा कर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने क्षत्रिय धर्म का भी अपमान किया है, जबकि डॉ सिंह खुद क्षत्रिय है. श्री सिंह ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री की बातों से हिंदुओं की भावनाओं के साथ-साथ उन्हें भी आंतरिक ठेस पहुंची है.
बीफ मामले में रघुवंश पर मुकदमा
बीफ मामले में रघुवंश पर मुकदमासीतामढ़ी : ऋषि-मुनियों के बीफ खाने से संबंधित बयान देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह फंस गये है. उनके खिलाफ स्थानीय व्यवहार न्यायालय में एक मुकदमा किया गया है. रीगा विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सह अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने मुकदमें […]
