नेपाल में त्रासदी और पीएम कर रहे विदेश भ्रमण फोटो नंबर- 10 प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह व अन्य सीतामढ़ी : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि नेपाल का तराई क्षेत्र पिछले 55 दिनों से धधक रहा है. पड़ोस में कई मुल्क हैं, पर नेपाल की स्थिति कुछ अलग है. वहां के 22 जिला में 1.40 करोड़ मधेशी हैं जो नेपाल की आबादी की आधी है. समान अधिकार के लिए मधेशियों का आंदोलन जारी है. सेना व पुलिस की फयारिंग में अब तक करीब 50 लोगों की जाने जा चुकी है. शनिवार को राजद प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के पूर्व डॉ सिंह ने जिला मुख्यालय से सटे बड़ी बाजार स्थित नगीना यादव के आवास पर नेपाल के मामले पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. — मधेशियों पर दमनात्मक कार्रवाई डॉ सिंह ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के 20 लाख बेटा-बेटियों की शादी नेपाल में हुई है. नेपाल से भारत का रोटी-बेटी का संबंध रहा है. महीनों से चल रहे आंदोलन एवं नेपाल सरकार की दमनात्मक व हिंसात्मक कार्रवाई से भारत का सीमांचल इलाका भी आंदोलित हो रहा है. मधेशी आंदोलन के समर्थन में सीमा पर बसे भिट्ठामोड़, सोनबरसा व बैरगनिया से लेकर रक्सौल तक आवाज उठ रही है. कहा कि वर्ष दो हजार छह में पहली बार मधेशियों ने आंदोलन किया था. सरकार से वार्ता भी हुई थी, पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका था. — दोयम दर्जे की नागरिकता कहा, नेपाल के नये संविधान के अनुसार भारतीय बेटियों के वंशज को नेपाल में कोई पद नहीं मिल सकता है. यानी इन्हें दोयम दर्जे का नागरिकता दिया गया है. इसी का मधेशी विरोध कर रहे हैं जो जायज है. संसदीय क्षेत्र के गठन में त्रुटि के चलते भी मधेशी काफी खफा हैं. 15-16 दिन से बॉर्डर पर आर्थिक नाकेबंदी भी कर दी गयी है. डॉ सिंह ने नेपाल में इस मामले को लेकर भारत की कूटनीति के असफल होने की बात कही. उनका कहना था कि यह एक बड़ी त्रासदी है. पीएम नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं और विदेशों में भ्रमण कर रहे हैं. मधेशियों पर जोर-जुल्म व दमनात्मक कार्रवाई बंद हो, इसके लिए जोरदार ढ़ंग से आवाज उठाने की जरूरत है. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य मौजूद थे. बॉक्स में :— बीफ वाले बयान पर नहीं बोले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सिंह ने बीफ वाले बयान पर कुछ खास नहीं बोले. उनका कहना था कि चुनाव के मुद्दे को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है. पत्रकारों के बार-बार कुरेदने पर कहा कि यह एक ‘एकेडमिक बहस’ का मुद्दा है. बीफ वाले सवाल पर पहले तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और कौन उन पर मुकदमा किया है, उन्हें मालूम नहीं है.
नेपाल में त्रासदी और पीएम कर रहे विदेश भ्रमण
नेपाल में त्रासदी और पीएम कर रहे विदेश भ्रमण फोटो नंबर- 10 प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह व अन्य सीतामढ़ी : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि नेपाल का तराई क्षेत्र पिछले 55 दिनों से धधक रहा है. पड़ोस में कई मुल्क हैं, पर नेपाल की […]
