गणतंत्र की बुलंदी को हर मतदाता करें वोट : डीएम

गणतंत्र की बुलंदी को हर मतदाता करें वोट : डीएम फोटो नंबर-18 उद्घाटन करते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारी डुमरा : वोट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग के तत्वावधान में जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित स्टेडियम मैदान में शनिवार को अंतर जिला विधानसभा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस […]

गणतंत्र की बुलंदी को हर मतदाता करें वोट : डीएम फोटो नंबर-18 उद्घाटन करते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारी डुमरा : वोट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग के तत्वावधान में जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित स्टेडियम मैदान में शनिवार को अंतर जिला विधानसभा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने नारियल फोड़ कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान के माध्यम से हीं गणतंत्र को नयी बुलंदी दिया जा सकता है. इसके लिए एक नवंबर को हर मतदाता को निश्चित रूप से मतदान केंद्र पर जाकर अपना मतदान करने की अपील की. खेल के माध्यम से भी यह संदेश जिलेवासियों को दिया जा रहा है कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए निश्चित रूप से एक नवंबर को मतदान करें. डीएम श्री रौशन ने पुरुषों के साथ-साथ महिला मतदाताओं से भी बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की. प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सीतामढ़ी व रीगा तो महिला वर्ग में रीगा व बाजपट्टी के बीच कबड्डी मैच खेला गया. मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी कपिलेश्वर मंडल, एनडीसी प्रदीप कुमार, डीएओ पीके झा, डीएसओ रविकांत कुमार सिन्हा, एलडीएम चिरंजीवी झा, डीपीएम एसएन वर्मा, श्याम किशोर प्रसाद व पंकज कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >