दुर्गापूजा की तैयारी पूरी, बन रहा पंडाल

दुर्गापूजा की तैयारी पूरी, बन रहा पंडालफोटो-9 प्रतिमा को अंतिम रुप देते मूर्तिकारनानपुर : प्रखंड में लगभग 25 जगहों पर दुर्गापूजा होने को लेकर विभिन्न गांव में पूजा की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रुप देने में लग गये हैं. वहीं पंडाल व गेट बनना शुरू हो गया […]

दुर्गापूजा की तैयारी पूरी, बन रहा पंडालफोटो-9 प्रतिमा को अंतिम रुप देते मूर्तिकारनानपुर : प्रखंड में लगभग 25 जगहों पर दुर्गापूजा होने को लेकर विभिन्न गांव में पूजा की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रुप देने में लग गये हैं. वहीं पंडाल व गेट बनना शुरू हो गया है. वहीं मां दुर्गा की पूजा प्रथम बार डोरपुर पंचायत के भेटुआ गांव में भी प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है. इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. वहां दो वर्ष से बिना प्रतिमा स्थापित किये ग्रामीण पूजा अर्चना कर रहे थे. यहां पूजा का पूरा बजट साढ़े तीन लाख का है. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि सप्तमी को जागरण एवं अष्टमी व नवमी को अल्हा उदल का प्रोग्राम है. मौके पर अध्यक्ष शिवकांत झा, सचिव रामू कुमार झा, मृत्युंजय झा, कन्हाई झा, राजन कुमार झा समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि पूजा को भव्य रुप दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >