सरकार बनी तो एक वर्ष के अंदर बिजली

सरकार बनी तो एक वर्ष के अंदर बिजलीफोटो नंबर- 8 प्रेस कांफ्रेंस में एनडीए के नेता गण बेलसंड. स्थानीय रौनियार विवाह भवन में एनडीए के नेताओं ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि बिहार में एनडीए की हीं सरकार बनेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि 12 अक्तूबर को नामांकन का परचा […]

सरकार बनी तो एक वर्ष के अंदर बिजलीफोटो नंबर- 8 प्रेस कांफ्रेंस में एनडीए के नेता गण बेलसंड. स्थानीय रौनियार विवाह भवन में एनडीए के नेताओं ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि बिहार में एनडीए की हीं सरकार बनेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि 12 अक्तूबर को नामांकन का परचा भरा जायेगा. उस दिन लोजपा के वरीय नेता चिराग पासवान के भी आने की उम्मीद है. सरकार बनाने का लक्ष्य है और इसमें सफल भी होंगे. बूथ स्तर तक कमेटी का गठन किया गया है. सरकार बनने पर एक वर्ष के अंदर घर-घर बिजली की सुविधा पहुंचायी जायेगी. यहां की सबसे बड़ी समस्याओं में एक कालापानी भी है. पत्रकारों के एक सवाल पर जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि पार्टी नेता बैद्यनाथ प्रसाद को अपने जाति के वोट पर भरोसा है. वैसे उनके खड़ा होने से एनडीए प्रत्याशी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. लोजपा प्रत्याशी मो अनीश उर्फ लाल ने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या काला पानी की है. यहां भ्रष्टाचार चरम पर है. गरीबों की नहीं सुनी जाती है. श्री लाल ने सूबे में सबसे अधिक वोट से जीत दर्ज करने का दावा किया. मौके पर चुनाव प्रभारी संजीत सरकार के अलावा एनडीए के नेता क्रमश: जयमंगल कुशवाहा, भाग्य नारायण शर्मा, साकेत कुमार, प्रतिभा देवी, उमाशंकर पांडेय व डॉ बीके झा भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >