शहर में खुलेगा वी-मार्ट का स्टोर

शहर में खुलेगा वी-मार्ट का स्टोरफोटो-1 प्रेस कांफ्रेंस में कंपनी के चेयरमैन व अन्य — चेयरमैन ने कहा, परिवार के फैशन जरूरत को करेगा पूरा– 50 ग्राहकों को हर रोज पांच दिन के लिए मिलेगा उपहारसीतामढ़ी : वी-मार्ट दी किंग ऑफ रिटेल ने सीतामढ़ी में अपना पहला स्टोर खोलने की घोषणा की है. वी-मार्ट का […]

शहर में खुलेगा वी-मार्ट का स्टोरफोटो-1 प्रेस कांफ्रेंस में कंपनी के चेयरमैन व अन्य — चेयरमैन ने कहा, परिवार के फैशन जरूरत को करेगा पूरा– 50 ग्राहकों को हर रोज पांच दिन के लिए मिलेगा उपहारसीतामढ़ी : वी-मार्ट दी किंग ऑफ रिटेल ने सीतामढ़ी में अपना पहला स्टोर खोलने की घोषणा की है. वी-मार्ट का बिहार में यह 21 वां स्टोर होगा. कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक ललित अग्रवाल ने शनिवार को डुमरा रोड में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि यह फैशन स्टोर अपनी तरह का पहला पारिवारिक फैशन स्टोर है, जो यहां वातानुकूलित अंतरराष्ट्रीय खरीदारी का अनुभव देगा. यहां के लोगों के लिए वी-मार्ट एक ऐसा स्टोर भी है, जो सबसे अच्छी कीमतों के साथ एक छत के नीचे पूरे परिवार के फैशन की जरूरतों को पूरा करेगा. डुमरा रोड केे राजोपट्टी एरिया में एनएच-77 के किनारे 10 हजार वर्गफुट में उक्त स्टोर खुल रहा है. वरिष्ठ उपाध्यक्ष(विपणन व संचालन) स्नेहिल शाह ने कहा कि ज्यादातर हम टियर और टियर-तीन शहरों में संचालित है, जहां पर हम फैशन और युवा वर्ग को अनुकूल कीमत पर उच्च अंतरराष्ट्रीय फैशन प्रदान करते हैं. सीतामढ़ी में प्रवेश की योजना बहुत पहले बनी थी. इस वित्त वर्ष के अंत तक बिहार में पांच और स्टोर हाजीपुर, मुंगेर, जमुई, दाउदनगर और मुजफ्फरपुर में खोलने की योजना है. वी-मार्ट में आये पहले 50 ग्राहकों को हर रोज पांच दिनों के लिए उपहार दिये जायेंगे और ग्राहक शॉपिंग पर विशेष लक्की ड्रा ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं. मौके पर कंपनी के प्रोजेक्ट हेड राजू मंडल, मार्केटिंग हेड राधेश्याम, पीआरओ आशीष एवं अमित उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >