स्टेशन पर भटका बालक मिला

स्टेशन पर भटका बालक मिलाफोटो-28 चाइल्ड लाइन के साथ बालकसीतामढ़ी : स्थानीय जीआरपी ने गुरुवार की शाम जंकशन के प्लेटफॉर्म से एक भटका बालक को बरामद किया है. रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पूछे जाने पर बालक ने अपना नाम अजय कुमार, उम्र करीब 11 साल, पिता का नाम सुरेंद्र सिंह एवं मां […]

स्टेशन पर भटका बालक मिलाफोटो-28 चाइल्ड लाइन के साथ बालकसीतामढ़ी : स्थानीय जीआरपी ने गुरुवार की शाम जंकशन के प्लेटफॉर्म से एक भटका बालक को बरामद किया है. रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पूछे जाने पर बालक ने अपना नाम अजय कुमार, उम्र करीब 11 साल, पिता का नाम सुरेंद्र सिंह एवं मां का नाम गायत्री देवी बताया है. बथनाहा थाना क्षेत्र के किसी गांव का रहनेवाला है. उसने यह भी बताया है कि वह दरभंगा में अपने मां-बाप के साथ रहता है. दरभंगा स्टेशन पर खड़ी सवारी ट्रेन में चढ़ कर वह यहां पहुंच गया. जीआरपी ने जांच के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >