वोटरों को जागरूक करने को निकाली रैली

रून्नीसैदपुर : मतदाता जागरूकता रैली के तहत बुधवार को साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों एवं अक्षर आंचल योजना के टोला सेवकों द्वारा रैली निकाली गयी. प्रखंड लोक शिक्षा समिति के तत्वावधान में निकाली रैली को बीडीओ नीरज आनंद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली को रवाना करने से पूर्व बीडीओ ने शत-प्रतिशत मतदान […]

रून्नीसैदपुर : मतदाता जागरूकता रैली के तहत बुधवार को साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों एवं अक्षर आंचल योजना के टोला सेवकों द्वारा रैली निकाली गयी.

प्रखंड लोक शिक्षा समिति के तत्वावधान में निकाली रैली को बीडीओ नीरज आनंद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

रैली को रवाना करने से पूर्व बीडीओ ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलायी. ‘भूल न जाना मत का दान, यही है लोकतंत्र की पहचान’ जैसे नारे लगाते प्रेरक व टोला सेवक प्रखंड कार्यालय परिसर से रैली निकाले जो थाना चौक, सरकारी बस पड़ाव, डाक घर, पीएचसी व सिनेमा हॉल चौक होते हुए प्रखंड लोकशिक्षा समित कार्यालय परिसर में पहुंची.

प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक नवीन कुमार के नेतृत्व में निकाली गयी रैली में केआरपी रीता कुमारी, लेखा समन्वयक रामकिशोर सिंह, गुड्डी कुमारी, रूबी कुमारी, रंजु कुमारी, विद्यानंद यादव, मो मुमताज आलम व मो सागिर समेत अन्य शामिल थे.

सुप्पी में भी रैली

सुप्पी . जीविका के तत्वावधान में प्रखंड के मोहिनी मंडल गांव में वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गयी.

मोहिनी मंडल चौक से रेलवे हॉल्ट, पुरानी बाजार व अन्य सड़कों से होते हुए रैली चौक पर समाप्त हुई. इसमें कृषि विशेषज्ञ जवाहर प्रसाद गुप्ता, जीविका को मिथिलेश कुमार दास, ऋषि शेखर प्रसाद व संतोष कुमार समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >