वेटनरी सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन

वेटनरी सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन सुरसंड : स्थानीय मीना बाजार स्थित रानी सती मंदिर परिसर में बुधवार को एसएसबी 51 वीं बटालियन की ओर से वेटनरी सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर गाय, भैंस व बकरी समेत अन्य पालतू जानवरों के लिए मुफ्त दवा वितरण किया गया. इस मौके पर पशुओं […]

वेटनरी सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन सुरसंड : स्थानीय मीना बाजार स्थित रानी सती मंदिर परिसर में बुधवार को एसएसबी 51 वीं बटालियन की ओर से वेटनरी सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर गाय, भैंस व बकरी समेत अन्य पालतू जानवरों के लिए मुफ्त दवा वितरण किया गया. इस मौके पर पशुओं में होने वाली बीमारी, जैसे दूध की कमी, भूख नहीं लगना, पेट की खराबी व चर्म रोग समेत विभिन्न प्रकार की बिमारियों की दवाइयों का वितरण किया गया. साथ ही स्वस्थ पशुओं व रख-रखाव से संबंधित आवश्यक सलाह दी गयी. मौके पर उप सेनानायक जय गोपाल नामासूद्रा, सुरसंड कैंप इंचार्ज संतोष कुमार, पशु चिकित्सक ललित देवरी, सीसी मालाकार व अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में एसएसबी जवान व ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >