मारपीट मामले में दोनों ओर से करायी गयी प्राथमिकी

मारपीट मामले में दोनों ओर से करायी गयी प्राथमिकी सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के अमघट्टा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों के फर्द बयान के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक पक्ष के उपेंद्र राय द्वारा ग्रामीण सोगारथ […]

मारपीट मामले में दोनों ओर से करायी गयी प्राथमिकी सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के अमघट्टा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों के फर्द बयान के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक पक्ष के उपेंद्र राय द्वारा ग्रामीण सोगारथ राय, राज मंगल राय, मनीष राय, रामा देवी, सुबीता देवी व इंदू देवी को नामजद करते हुए मिर्च पाउडर, लाठी-डंडा व दबिया से प्रहार कर घायल कर देने का आरोप लगाया है. श्री राय ने उक्त नामजद पर अपने परिजन राजू कुमार, मोहन कुमार, किशन कुमार व चंद्रकला देवी को जख्मी करने का आरोप लगाया है. वहीं दुसरे पक्ष के उपेंद्र राय ने भी प्राथमिकी दर्ज कर उपेंद्र राय, राज कुमार राय, राजू राय, चंद्रकला देवी व मीनू देवी को आरोपित करते हुए लाठी से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >