नक्सल प्रभावित गांवों में 55 मतदान केंद्र सुप्पी : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक सरगरमी भी तेज हो गयी है. खास बात यह कि प्रखंड क्षेत्र में एक भी मतदान केंद्र सामान्य नहीं है. कुल 72 बूथ है जो 59 भवनों में स्थापित है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि 55 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित गांवों में है. अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या 17 है. इनमें क्रमश: बूथ नंबर-80, 84,85,95,96,99,121,122,128,129,130,135,141,142 व 143 शामिल है. बॉक्स में :- वोटरों को इवीएम का प्रशिक्षण मेजरगंज : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, बरियारपुर व अन्य स्कूलों में स्थापित बूथ नंबर 32 से 38 तक के वोटरों को बुधवार को इवीएम से मतदान करने का प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर बीडीओ सुमन सिंह, सीओ अमरनाथ सिंह, बीएलओ रेखा सिन्हा, नीलू पुरुषोत्तम, कुमारी सुनीता रानी, सुदामा कुमार व अनीता कुमारी समेत अन्य मौजूद थे. — बच्चो ने निकाली प्रभातफेरी मेजरगंज : वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रखंड के मध्य विद्यालय, सिजुआ व प्राथमिक विद्यालय, बनौधिया टोला के बच्चों द्वारा बुधवार को रैली निकाली गयी. इसमें बीडीओ व सीओ के अलावा बीसीएम सुरेश कुमार सुमन भी शामिल थे.
नक्सल प्रभावित गांवों में 55 मतदान केंद्र
नक्सल प्रभावित गांवों में 55 मतदान केंद्र सुप्पी : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक सरगरमी भी तेज हो गयी है. खास बात यह कि प्रखंड क्षेत्र में एक भी मतदान केंद्र सामान्य नहीं है. कुल 72 बूथ है जो 59 भवनों में स्थापित है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि 55 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित गांवों […]
