आधी आबादी को बिजली सुविधा नहीं

आधी अाबादी को बिजली सुविधा नहीं फोटो नंबर-6 गांव की जर्जर सड़क, 7 से 11 तक ग्रामीण बोखड़ा . प्रखंड के बोखड़ा गांव के लोग भी विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ सके हैं. यहां विकास के अभी बहुत कार्य बाकी है. मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीण काफी खफा हैं. उनका […]

आधी अाबादी को बिजली सुविधा नहीं फोटो नंबर-6 गांव की जर्जर सड़क, 7 से 11 तक ग्रामीण बोखड़ा . प्रखंड के बोखड़ा गांव के लोग भी विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ सके हैं. यहां विकास के अभी बहुत कार्य बाकी है. मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीण काफी खफा हैं. उनका कहना है कि बार-बार का चुनाव उनके लिए कोई खास मायने नहीं रखता है. हर चुनाव में एक ही तरह का वादा किया जाता है और चुनाव बाद नेता वादे पर खरा नहीं उतरते हैं. यही कारण है कि गांव से पीएचसी तक जाने वाली सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है. — ग्रामीणों को काफी परेशानी गांव के बिकाऊ राम, रामबाबू सिंह, रामचंद्र यादव, कमलेश यादव व जयकांत यादव कहते हैं कि जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता के चलते एक ओर जहां गांव की सड़क की मरम्मत बरसों से नहीं हो सकी है तो दूसरी ओर सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने से पीएचसी में जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गांव व पीएचसी के बीच महज 400 मीटर में सड़क का निर्माण होना बाकी है. यह नहीं होने से लोगों को छह किलोमीटर का चक्कर लगा कर पीएचसी व अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है. उक्त सड़क में एक पुल भी बनाया जाना है. — मुद्दा रहेगा, वोट करेंगेबोखड़ा गांव के आधे परिवार को ही बिजली की सुविधा नसीब है. आधे गांव में अंधेरा रहता है. एक ओर बिजली सुविधा देख दूसरी तरह के लोग बेचैन हो उठते हैं. इस सुविधा के लिए ग्रामीण हर सक्षम लोगों के पास गये, लेकिन उनकी नहीं सुनी गयी. बोखड़ा चौक के समीप दलित टोला है. इस टोला में भी बिजली सुविधा नहीं है. बावजूद ग्रामीण वोट के महत्व को समझते हैं और कहते हैं कि वोट जरूर करेंगे. चुनाव में सड़क व बिजली को मुद्दा बनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >