मैट्रिक परीक्षा में अव्वल रहे तीन छात्र व तीन छात्र होंगे पुरस्कृत
सीतामढ़ी : स्वतंत्रता दिवस पर डुमरा हवाई अड्डा मैदान में मुख्य झंडोत्तो लन कार्यक्रम होगा. जिला के प्रभारी मंत्री राम लषण राम रमण मुख्य झंडोत्तो लन करेंगे. इससे पूर्व राष्ट्रीय झंडे को सलामी देने के लिए मिली-जुली टुकड़ियों का निरीक्षण मंत्री व एसपी करेंगे. सुबह नौ बजे मुख्य झंडोत्तो लन होना है. जिला प्रशासन के स्तर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.
सम्मान गारद को
सात दस्ते सम्मान गारद में जिलास्तर की सात टुकड़ियां भाग लेंगी.इसमें सीआरपीएफ, एसएसबी, सैप व डीएपी की एक-एक प्लाटून एवं गृह रक्षावाहिनी व बीएमपी की दो-दो प्लाटून शामिल होगी. एमपी हाइस्कूल, महंत रघुनाथ दास बालिका उच्च विद्यालय, मथुरा हाइस्कूल, कमला बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय भवदेपुर, हेलेंस स्कूल डुमरा व नवोदय विद्यालय के भारत स्काउट एंड गाइड के एक-एक प्लाटून शामिल होंगी. डीपीएस लगमा के बच्चे मशक बैंक के साथ मौजूद रहेंगे.
निकाली जायेगी प्रभातफेरी
15 अगस्त की सुबह स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसकी जिम्मेवारी डीइओ व सभी बीइओ को सौंपी गयी है. मुख्य झंडोत्तो लन से संबंधित रिहर्सल नौ अगस्त से शुरू होगा. नगर परिषद, नगर पंचायत डुमरा व डुमरा बीडीओ को पैरेड मैदान, समाहरणालय, व्यवहार न्यायालय व इससे सटे अन्य कार्यालयों के अलावा सड़क व नाला की साफ-सफाई कराने को कहा गया है. कमला बालिका उच्च विद्यालय की छात्रएं राष्ट्रीय गान गायेगी.
संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम नेहरू भवन डुमरा में होगा. मुख्य झंडोत्तो लन के बाद माध्यमिक परीक्षा-2015 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले जिले के तीन छात्र व तीन छात्र को पुरस्कृत किया जायेगा.
कर सकते हैं माल्यार्पण
झंडोत्तो लन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन की संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला में जितने भी गण्यमान्य व्यक्तियों के स्मारक बने हुए हैं, उन सभी स्मारकों की साफ-सफाई करा दी जाये और उस पर उक्त क्षेत्र के संबंधित व्यक्ति या पदाधिकारी माल्यार्पण करना चाहे तो कर सकते हैं.
जिला मुख्यालय में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी उपसमाहर्ता अपने आवंटित प्रखंड के किसी एक महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. झंडोत्तो लन उस टोला के सबसे वरिष्ठ नागरिक करेंगे. उस दौरान सरकारी अधिकारी व कर्मी की मौजूदगी अनिवार्य होगी.
