कल सम्मानित होंगे सैकड़ों प्रतिभावान बच्चे

सीतामढ़ी : प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को सैकड़ों प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह का आयोजन शहर स्थित राजेंद्र भवन में किया जायेगा. समारोह के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. 2012 से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर इस वर्ष भी बच्चों में उत्साह […]

सीतामढ़ी : प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को सैकड़ों प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह का आयोजन शहर स्थित राजेंद्र भवन में किया जायेगा. समारोह के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

2012 से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर इस वर्ष भी बच्चों में उत्साह का है. प्रतिभावान बच्चों को जिले के वरीय अधिकारी, शिक्षाविद् व बुद्धिजीवियों के बीच सम्मानित किया जायेगा.

उल्लेखनीय है कि, इस वर्ष सम्मान समारोह के आकर्षण का केंद्र इंटर में सूबे में टॉप टेन में शामिल आठ छात्रएं व एक छात्र रूप्पी, रेखा कुमारी, गुड़िया कुमारी, शम्मा खातून, प्रियंका कुमारी, माला कुमारी, शम्मा प्रवीण व आकाश कुमार होंगे.

इनके अलावा जिला टॉपर में अंबिका कुमारी, मनीषा कुमारी, रीमा कुमारी, कुमारी मेनका, निगम कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी व नगमा प्रवीण भी है. सम्मान समारोह के आयोजन में शेरा होजियरी, एकलव्य सुपर-50, सरस्वती ज्ञानपीठ, तिरहुत डायग्नोस्टिक सेंटर, सेक्रेट हर्ट स्कूल, माधव कॉमर्स सेंटर, श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, रामसकल सिंह साइंस कॉलेज, वाइब्रेंट प्रिपरेटरी पब्लिक स्कूल, विद्या भारती, आर्या प्रिपरेटरी स्कूल, श्रीराम बजाज, एमके होंडा व रविज कॉमर्स स्थानीय प्रायोजक की भूमिका में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >