पंजी में ही बना दिया 739 बच्चों का एमडीएम

रून्नीसैदपुर : एमडीएम में गड़बड़ी के लिए रून्नीसैदपुर प्रखंड चर्चित रहा है. प्रखंड में यह योजना मजाक बन कर रह गया है. एमडीएम की राशि व चावल को हजम करने के लिए कुछ प्रधान शिक्षकों द्वारा तरह-तरह के तरीके इजाद कर लिये गये हैं. इधर, मध्य विद्यालय बलिगढ़ के प्रधान शिक्षक ने एमडीएम में गड़बड़ी […]

रून्नीसैदपुर : एमडीएम में गड़बड़ी के लिए रून्नीसैदपुर प्रखंड चर्चित रहा है. प्रखंड में यह योजना मजाक बन कर रह गया है. एमडीएम की राशि व चावल को हजम करने के लिए कुछ प्रधान शिक्षकों द्वारा तरह-तरह के तरीके इजाद कर लिये गये हैं.
इधर, मध्य विद्यालय बलिगढ़ के प्रधान शिक्षक ने एमडीएम में गड़बड़ी की सारी हद पार कर दी है. वह यह कि पंजी में 739 बच्चों के लिए एमडीएम बना डाला. यानी बिना एमडीएम बनाये पंजी में 739 बच्चों का उल्लेख कर दिया. इसका खुलासा गुरुवार को तब हुआ जब प्रखंड प्रमुख संगीता देवी व बीडीओ नीरज आनंद ने उक्त स्कूल का औचक निरीक्षण किया.
निरीक्षण में खुली पोल
निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने पाया कि एमडीएम की पंजी में वर्ग एक से पांच तक के कुल 400 एवं कक्षा छह से आठ तक के कुल 339 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज है, जबकि एमडीएम बना नहीं था.
प्रमुख ने बताया कि कुछ बच्चे मौजूद थे. बच्चों ने बताया कि कई दिनों से एमडीएम नहीं बन रहा है. बीडीओ ने प्रधान शिक्षक बैद्यनाथ ठाकुर से जब इस बाबत पूछा तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये.
दोनों पंजी जब्त
बीडीओ ने एमडीएम की दोनों पजी जब्त कर लिया. बताया कि प्रधान शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है. नियम संगत कार्रवाई की जायेगी. प्रमुख का आरोप है कि एमडीएम के साधनसेवी द्वारा स्कूलों का अनुश्रवण नहीं किये जाने के कारण एमडीएम का लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है. वह बराबर स्कूलों का निरीक्षण करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >