आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना 24 को

फोटो नंबर-2 मौजूद आंगनबाड़ी सेविका पुपरी : नगर स्थित वार्ड संख्या छह में पंचमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की बैठक विद्योतमा देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 24 जुलाई को जिला मुख्यालय व छह अगस्त को पटना में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. निर्णय हुआ […]

फोटो नंबर-2 मौजूद आंगनबाड़ी सेविका पुपरी : नगर स्थित वार्ड संख्या छह में पंचमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की बैठक विद्योतमा देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 24 जुलाई को जिला मुख्यालय व छह अगस्त को पटना में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. निर्णय हुआ कि मांगों के समर्थन में एकजुट होकर अनुमंडल क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में सेविका व सहायिका उक्त दोनों कार्यक्रम में भाग लेंगी. मौके पर सचिव रूबी कुमारी, कोषाध्यक्ष निर्मला देवी, बॉबी, डॉली, अनामिका, बबिता, रेखा, रिंकी, राधा,गीता, मीरा, इंदु, उर्मिला, सुलेखा, अमिता समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >