बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो गांव में मंगलवार को बाइक की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक चुल्हाई सिंह(55 वर्ष) घर के आगे टहल रहे थे. इसी बीच पुपरी की ओर से आ रहे बजाज डिस्कवर बाइक पर सवार सूरज महतो ने ठोकर मार दिया. दुर्घटना में बाइक सवार भी […]

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो गांव में मंगलवार को बाइक की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक चुल्हाई सिंह(55 वर्ष) घर के आगे टहल रहे थे. इसी बीच पुपरी की ओर से आ रहे बजाज डिस्कवर बाइक पर सवार सूरज महतो ने ठोकर मार दिया. दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रुप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जख्मी बाइक सवार डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली गांव का रहनेवाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >