शीघ्र बदला जायेगा खराब व जला ट्रांसफॉर्मर

फोटो नंबर- 29 बैठक में जिप अध्यक्ष व अन्य — बिजली व्यवस्था में सुधार को जिप अध्यक्ष ने की बैठक सीतामढ़ी : जिली व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जिप अध्यक्ष इंद्ररानी देवी ने मंगलवार को अपने आवास पर इनोर्वा कंपनी के सीनियर मैनेजर आशीष एवं एसके देव के साथ बैठक की. मौके पर जिप […]

फोटो नंबर- 29 बैठक में जिप अध्यक्ष व अन्य — बिजली व्यवस्था में सुधार को जिप अध्यक्ष ने की बैठक सीतामढ़ी : जिली व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जिप अध्यक्ष इंद्ररानी देवी ने मंगलवार को अपने आवास पर इनोर्वा कंपनी के सीनियर मैनेजर आशीष एवं एसके देव के साथ बैठक की. मौके पर जिप उपाध्यक्ष ईश्वर नारायण साह, जिला पार्षद शांति देवी, दुर्गा देवी, लालबाबू राय, रामनरेश साह, रामाशंकर राय, रामकिशोर राय व राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे. मौके पर सीनियर मैनेजर ने कहा कि खराब व जले ट्रांसफॉर्मर को शीघ्र बदला जायेगा. जिप अध्यक्ष ने अधिकारियों को बताया कि विभिन्न प्रखंडों के अनुसूचित जाति टोला में बिजली आपूर्ति नहीं की जाती है. रून्नीसैदपुर प्रखंड की 33 पंचायतों में भी बिजली की समस्या गंभीर है. — कहां कौन सी समस्या जिप अध्यक्ष ने बताया कि सिरखिरिया पंचायत में कहीं पोल तो कहीं तार नहीं है. महिंदवारा पंचायत के मजरोहा अनुसूचित जाति टोला में भी पोल-तार नहीं है. बिलंदपुर पंचायत में डबल फेज करना है. चार वार्ड में बिजली आपूर्ति नहीं है. इसी तरह की समस्या ओलीपुर पंचायत में भी है. बरहेता पंचायत के मौला मुसलिम टोला में भी अब तक पोल नहीं लगा है. सीनियर मैनेजर ने बताया कि 158 करोड़ का प्रोजेक्ट है. 803 गांव एवं 2600 मुहल्ला में बिजली का काम किया जाना है. 60 केवीए का 977 एवं 100 केबीए का 372 ट्रांसफॉर्मर लगाने के साथ हीं तीन लाख बीपीएल परिवारों को बिजली सुविधा उपलब्ध कराना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >