स्थानीय कार्यकर्ता को ही मिले टिकट

विस चुनाव में पूर्वे को टिकट देने का विरोधफोटो नंबर- 4 बैठक में महा गंठबंधन के कार्यकर्ता परिहार : स्थानीय हाइ स्कूल में महा गंठबंधन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक कांग्रेस नेता मो सऊद आलम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव पर गहन विमर्श किया गया. वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि […]

विस चुनाव में पूर्वे को टिकट देने का विरोधफोटो नंबर- 4 बैठक में महा गंठबंधन के कार्यकर्ता परिहार : स्थानीय हाइ स्कूल में महा गंठबंधन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक कांग्रेस नेता मो सऊद आलम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव पर गहन विमर्श किया गया. वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि स्थानीय कार्यकर्ता को ही टिकट मिले. राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे को टिकट दिये जाने पर विरोध करने का निर्णय लिया गया. नेताओं का कहना था कि स्थानीय कार्यकर्ता को दरकिनार कर डॉ पूर्वे को टिकट दिया गया तो पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. इसके लिए पार्टी जिम्मेवार होगी. — कार्यकर्ता की भावना को समझे वक्ताओं ने कहा कि महा गंठबंधन में शामिल सभी दलों के नेतृत्वकर्ता परिहार प्रखंड व विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भावना को समझे और उनकी भावना के अनुरूप ही किसी दल के स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट दें. मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव शिवचंद्र मंडल, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, पूर्व जिला पार्षद मो आलमगीर, मुखिया राम कैलास साह, मो उमर सैफुल्लाह, मो फैज अहमद, विनोद यादव व नीलम यादव समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >