सीतामढ़ी : प्रगतिशील किसान मंच के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को जिला महामंत्री रामायण कुमार के आवास पर मंच के जिलाध्यक्ष महंत अशोक कुमार दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में पर्यावरण संरक्षण एवं किसानों के समृद्धि के लिए पर्यावरण संरक्षण सप्ताह मनाया जाये. किसानों के घर घर जाकर पेड़ लगाने पर भी बल दिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें विधान परिषद् चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार का मुख्य कारण पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बताया गया. अन्य चार बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष महंत अशोक कुमार, जिला महामंत्री रामायण कुमार, संयोजक राम शोभित सिंह, जगन्नाथ सिंह, अरुण कुमार सिंह, रामनंदन सिंह कुशवाहा, ब्रज मोहन कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
पर्यावरण संरक्षण सप्ताह मनाने पर बल
सीतामढ़ी : प्रगतिशील किसान मंच के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को जिला महामंत्री रामायण कुमार के आवास पर मंच के जिलाध्यक्ष महंत अशोक कुमार दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में पर्यावरण संरक्षण एवं किसानों के समृद्धि के लिए पर्यावरण संरक्षण सप्ताह मनाया जाये. […]
