शहादत दिवस पर मौजूद रहेंगे चिराग पासवान

फोटो नंबर- 26 मौजूद जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय व अन्य शिवहर : नगर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के परिसर में लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में आठ अगस्त को पूर्व जिलाध्यक्ष सहित संजय पांडेय का तीसरा शहादत दिवस समाहरणालय के मैदान में करने का निर्णय लिया गया. पार्टी के प्रदेश […]

फोटो नंबर- 26 मौजूद जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय व अन्य शिवहर : नगर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के परिसर में लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में आठ अगस्त को पूर्व जिलाध्यक्ष सहित संजय पांडेय का तीसरा शहादत दिवस समाहरणालय के मैदान में करने का निर्णय लिया गया. पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कुमार पूर्वे ने कहा कि शहादत दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान मौजूद रहेंगे. बैठक में 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया. प्रखंड व पंचायत अध्यक्षों को करीब 100 गाडि़यों के काफिले के साथ परिवर्तन रैली में शामिल होने को कहा गया. मौके पर राम निरंजन सिंह, भागीरथ पासवान, ए अहमद, अशलम आजाद, युवा अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष राम बालक राय, राजू मिश्र, उमाशंकर उपाध्याय, अजय कुमार शर्मा व मधुरेंद्र कुमार सिंह, समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >