दो संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार

सीतामढ़ी/परसौनी : अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने रविवार को परसौनी में छापेमारी कर दो संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार किया है. इनमें एक कन्हौली(परसौनी) गांव निवासी रामबाबू महतो शामिल है. पुलिस टीम ने लेवी की रकम पहुंचाने वाला ईंट-भट्ठा के मुंशी नंदलाल सहनी को भी पूछताछ के […]

सीतामढ़ी/परसौनी : अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने रविवार को परसौनी में छापेमारी कर दो संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार किया है. इनमें एक कन्हौली(परसौनी) गांव निवासी रामबाबू महतो शामिल है. पुलिस टीम ने लेवी की रकम पहुंचाने वाला ईंट-भट्ठा के मुंशी नंदलाल सहनी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वह परसौनी थाना के कोरा खरगी का रहनेवाला है. पुलिस के अधिकारी फिलहाल पूछताछ का हवाला देकर विशेष कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं. नगर थाना में दोनों से पूछताछ हो रही है. सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों द्वारा ईंट-भट्ठा मालिक चंदेश्वर गुप्ता से लेवी की मांग की गयी थी. लेवी नहीं देने पर चिमनी फूंकने की धमकी दी गयी थी. दहशत के कारण उक्त ईंट-भट्ठा मालिक ने अपने मुंशी के माध्यम से लेवी की रकम भेजा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >