सीतामढ़ी : जिला मध्याह्न भोजन रसोइया संघ की बैठक रविवार को ओरियंटल मवि परिसर में जिलाध्यक्ष श्याम नंदन चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा रसोइया के प्रति उदासीनता, रसोइया के मानदेय वृद्धि, आकस्मिक अवकाश, मातृत्व अवकाश, विशेष अवकाश, नौकरी स्थायी करने, साल में दो बार वरदी देने समेत अन्य समस्याओं पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से बिहार राज्य मध्याह्न संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुजफ्फरपुर कार्यक्रम में घेराव करने एवं चार, पांच एवं छह अगस्त को मुख्यमंत्री, विधानसभा का घेरा डालो डेरा डालो एवं गांधी मैदान, पटना से थाली पीटते हुए प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर राम पुकार महतो, मिथिलेश राय, रबर देवी, हरिनारायण सिंह, प्रमोद प्रसाद, रेखा रानी, अनिता देवी, रेणु देवी समेत दर्जनों रसोइया उपस्थित थे.
प्रधानमंत्री के घेराव करने का निर्णय
सीतामढ़ी : जिला मध्याह्न भोजन रसोइया संघ की बैठक रविवार को ओरियंटल मवि परिसर में जिलाध्यक्ष श्याम नंदन चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा रसोइया के प्रति उदासीनता, रसोइया के मानदेय वृद्धि, आकस्मिक अवकाश, मातृत्व अवकाश, विशेष अवकाश, नौकरी स्थायी करने, साल में दो बार वरदी देने समेत अन्य […]
