पिटाई से जख्मी महिला की मौत

सुरसंड : थाना क्षेत्र के रघरपुरा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जख्मी महेश्वर मंडल की पत्नी बुलो देवी की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में भरती कराया गया था. इस संबंध में मृतका के पति […]

सुरसंड : थाना क्षेत्र के रघरपुरा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जख्मी महेश्वर मंडल की पत्नी बुलो देवी की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में भरती कराया गया था. इस संबंध में मृतका के पति महेश्वर मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें राम भगत मंडल, कमल मंडल एवं हलखोरी मंडल को आरोपित किया गया है. सूचना पर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुपरी एसडीपीओ शैशव यादव, बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित भी पहुंच कर छानबीन की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >