29 को पांच सूत्री मुद्दा को ले सम्मेलन : लवली

फोटो नंबर- 19 कार्यकर्ता सम्मेलन में पुत्र के साथ पूर्व सांसद लवली आनंद शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में फ्रेंड्स ऑफ आनंद का शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता वरीय नेता सुनील कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद लवली आनंद ने किया. मौके पर पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी […]

फोटो नंबर- 19 कार्यकर्ता सम्मेलन में पुत्र के साथ पूर्व सांसद लवली आनंद शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में फ्रेंड्स ऑफ आनंद का शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता वरीय नेता सुनील कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद लवली आनंद ने किया. मौके पर पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि 29 को पटना के रवींद्र भवन में फ्रेंड्स ऑफ आनंद का राज्य स्तरीय सम्मेलन होना है, जिसमें पांच मुद्दों पर चर्चा होनी है. — क्या है पांच मुद्दा जिन पांच मुद्दों पर चर्चा होनी है, उसमें पहला है बिहार के विकास के लिए आबादी के अनुरूप राष्ट्रीय बजट में बिहार का हिस्सा तय करने. अन्य मुद्दों की बाबत पूर्व सांसद श्रीमती आनंद ने कहा कि वर्षों से लंबित महिला आरक्षण बिल को लागू किया जाना चाहिए. इस बिल में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है. आर्थिक रूप से गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरियों में 10 से 15 फीसदी तक का आरक्षण देने, 70 फीसदी युवा वाले इस देश में 50 फीसदी नौजवानों को सभी पार्टियां टिकट देना सुनिश्चित करें. यह भी कहा कि पूर्व डीएम जी कृष्णैया मामले में वर्षों से जेल में बंद व निर्दोष पूर्व सांसद आनंद मोहन का सम्मानजनक रिहाई हो. पूर्व सांसद श्रीमती मोहन ने कहा कि बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रख विचार-विमर्श के बाद अहम फैसले लिये जायेंगे और भविष्य के योजनाओं का खुलासा किया जायेगा. मौके पर युवा नेता चेतन आनंद, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष कुलानंद यादव अकेला व पप्पू सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >