नानपुर : प्रखंड के नानपुर चौक के समीप गुरुवार की शाम एक टेंपो पलटने से 50 वर्षीया एक महिला ललिता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. टेंपो बिना नंबर की है. उक्त महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थी. इसी दौरान वह टेंपो की चपेट में आ गयी. उसे तुरंत पीएचसी में भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार को बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मौके से टेंपो को जब्त करने के साथ चालक मो मोख्तार को पकड़ लिया. — असली चालक हुआ फरार चालक मो मोख्तार ने बताया कि यह टेंपो शाहिल नामक व्यक्ति की है. टेंपो को मो गफूर चला रहा था. टेंपो पलटते ही चालक मो गफूर फरार हो गया. वह यात्री है जो उक्त टेंपो से आ रहा था. उसने बताया कि टेंपो से उसका कोई लेना-देना नहीं है. अवर निरीक्षक अभय नंदन कुमार ने उसे जबरन चालक बता पकड़ लिया. इधर, अवर निरीक्षक श्री कुमार ने बताया कि उक्त चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर रखा था. मौके से उसे पुलिस थाना लायी है.
बिना नंबर की टेंपो पलटी, एक जख्मी
नानपुर : प्रखंड के नानपुर चौक के समीप गुरुवार की शाम एक टेंपो पलटने से 50 वर्षीया एक महिला ललिता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. टेंपो बिना नंबर की है. उक्त महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थी. इसी दौरान वह टेंपो की चपेट में आ गयी. उसे तुरंत पीएचसी में भरती कराया […]
