जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान

फोटो नंबर- 3 मझौर चौक के समीप सड़क पर जलजमाव नानपुर : नानपुर प्रखंड अंतर्गत पुपरी-हरिनगर मुख्य पथ में मझौर चौक के समीप जलजमाव से लोगों इस रास्ते से कहीं आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय ग्रामीण मनोज चौधरी, श्रवण चौधरी व भूषण कुमार कहते हैं कि जलजमाव के चलते घर से निकलना […]

फोटो नंबर- 3 मझौर चौक के समीप सड़क पर जलजमाव नानपुर : नानपुर प्रखंड अंतर्गत पुपरी-हरिनगर मुख्य पथ में मझौर चौक के समीप जलजमाव से लोगों इस रास्ते से कहीं आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय ग्रामीण मनोज चौधरी, श्रवण चौधरी व भूषण कुमार कहते हैं कि जलजमाव के चलते घर से निकलना मुश्किल हो गया है. सड़क के दोनों ओर घनी आबादी होने व नाला के अभाव में जल का निकासी एक गंभीर समस्या बन गया है. स्थिति यह बन गयी है कि बरसात के दिनों में दुकान व घरों में पानी घुस जाता है. अगर नाला की समुचित व्यवस्था की गयी होती तो आज शायद यह दिन देखने को नहीं मिलता. ग्रामीणों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व बीडीओ से कई बार शिकायत की गयी, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >