नौ मध्य विद्यालयों में कनीय हैं प्रधान

बीइओ नहीं कर रहे कार्रवाईपुपरी : सरकार व डीइओ के स्पष्ट आदेश के बावजूद बीइओ ने वरीय शिक्षक को प्रधान का प्रभार दिलाने के लिए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. यही कारण है कि प्रखंड के पांच मध्य विद्यालयों में नियोजित शिक्षक प्रधान हैं तो चार विद्यालयों में कनीय शिक्षक ही प्रधान […]

बीइओ नहीं कर रहे कार्रवाईपुपरी : सरकार व डीइओ के स्पष्ट आदेश के बावजूद बीइओ ने वरीय शिक्षक को प्रधान का प्रभार दिलाने के लिए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. यही कारण है कि प्रखंड के पांच मध्य विद्यालयों में नियोजित शिक्षक प्रधान हैं तो चार विद्यालयों में कनीय शिक्षक ही प्रधान की कुरसी संभाल रहे हैं. — वरीय नहीं ले रहे प्रभार बीआरसी से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त नौ स्कूलों के वरीय शिक्षक प्रधान का प्रभार नहीं ले रहे हैं. इसी कारण कनीय एवं नियोजित शिक्षक प्रधान के प्रभार में बने हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि अब ऐसा संभव नहीं है. वरीय शिक्षक को हर-हाल में प्रभार लेना पड़ेगा, अन्यथा अब कार्रवाई तय है. — बीइओ की नहीं सुने शिक्षक बीइओ शशि भूषण तिवारी द्वारा प्रधान के प्रभार को लेकर कई बार लिखित व मौखिक निर्देश दिया गया, जिसका कोई असर उक्त नौ विद्यालयों पर नहीं पड़ा. बीआरसी से मिली खबर के अनुसार, विभिन्न स्कूलों के वरीय शिक्षकों द्वारा लिखित व मौखिक रूप से प्रधान का प्रभार ग्रहण करने से इनकार कर दिया गया है. — ये हैं वरीय व कनीय शिक्षक स्कूल वरीय शिक्षक कनीय मवि तिलक साह पवन कुमारी आरके झा मवि गंगटी एके ठाकुर आरके रायमवि जलालपुर अरविंद चौधरी राजकुमार मवि बेदौल एके ठाकुर जमील अहमदमवि केवलपुर दुखहरण पासवान कलीमुद्दीन मवि बाजितपुर हरिमोहन झा मनीष कुमार मवि रामनगर असलम अंसारी दीप मोहनमवि गाढ़ा नरेंद्र चौधरी केए बेगम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >