औद्योगिक घरानों की तरक्की : मनोज

सीतामढ़ी : राजद के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बिहार में चुनावी शंखनाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने सिर्फ लालू यादव और नीतीश कुमार को कोसा, लेकिन भारी बहुमत वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के लिए क्या किया? प्रेस […]

सीतामढ़ी : राजद के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बिहार में चुनावी शंखनाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने सिर्फ लालू यादव और नीतीश कुमार को कोसा, लेकिन भारी बहुमत वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के लिए क्या किया? प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि श्री शाह ने अपने कौन-कौन से चुनावी वादे पूरे किये, इस पर कुछ भी नहीं कहा. भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के साधारण आदमी, किसानों और करोड़ों बेरोजगारों के साथ धोखा किया है. उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश के नेतृत्व में बिहार जेपी और कर्पूरी ठाकुर का सपना साकार होगा. बिहार की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा के शासन में देश के बड़े औद्योगिक घरानों की तरक्की हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >